10 सितंबर 2013 - 19:30
अमरीका के फ़ौजी हमले का मुक़ाबला करने के लिये तैयार हैं।

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शारुल असद नें अमरीका और उसके अरब समर्थकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह अमरीका और उसके समर्थकों के फ़ौजी हमले का सामना करना के लिये पूरी तरह से तैयार हैं.....

मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें सना के हवाले से ख़बर दी है कि सीरिया के राष्ट्रपति बश्शारुल असद नें अमरीका और उसके अरब समर्थकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह अमरीका और उसके समर्थकों के फ़ौजी हमले का सामना करना के लिये पूरी तरह से तैयार हैं। सीरिया पर हवाई हमला हुआ तो जवाब में कुछ भी हो सकता है। बश्शारुल असद नें कहा कि अमरीका नें फ़ौजी कार्यवाई की तो पूरा क्षेत्र युद्ध की लपेट में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि ज़रूरी नहीं है कि सिर्फ़ सीरिया की सरकार ही जवाबी हमला करे। क्षेत्र में सीरिया के बहुत से समर्थक हैं। अमरीका को सिर्फ़ इस क्षेत्र में नहीं बल्कि दूसरे क्षेत्रों में भी जवाबी कार्यवाई की उम्मीद रखनी चाहिये, जिसका अनुमान भी नहीं लगाया जा सकता है। बश्शारुल असद नें कहा कि अमरीकी काँग्रेस और अमरीकी जनता को पता होना चाहिये कि लड़ाई हुई तो फ़ायदा सिर्फ़ अलक़ायदा को होगा।उन्होंने कहा कि अमरीका को इस्राईल, सऊदी अरब और तुर्की के बहकावे में नहीं आना चाहिये और ठोस सुबूतों के बिना कोई क़दम नहीं उठाना चाहिये।